पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना के सबसे बड़े जमींदार हैं
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव से सवाल पूछा कि क्या अभी तक आपके दिमाग से जात का कीड़ा नहीं गया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प की वजह से जातीय आधारित गणना करवाई गई और यह पता चला कि लालू प्रसाद यादव पटना के सबसे बड़े जमींदार हैं।