पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्रेन हादसे पर कहा, ममता समझेगी और केंद्र सरकार समझेगा
पश्चिम बंगाल में हुए ट्रेन हादसे को लेकर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपना बयान दिया है। पत्रकारों ने जब राबड़ी देवी से इस हादसे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ममता समझेगी और केंद्र सरकार समझेगा। मौके पर राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि लॉ एंड आर्डर ठीक है लेकिन यहां आए दिन मर्डर हो रहा है।