पटना ग्रामीण: पटना पुलिस ने छिनतई गिरोह का किया खुलासा, 5 बदमाशों को 14 मोबाइल व 4 बाइकों के साथ किया गिरफ्तार
पटना पुलिस ने राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा गया है। जिनके पास से 14 मोबाइल, 4 बाइक और दो लॉकेट की बरामदगी की गई है।सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी ने प्रेस वार्ता कर अपने कार्यालय में इसकी जानकारी दी है।