पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने मंत्रालय को लेकर मीडिया से की बातचीत
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना एयरपोर्ट पर अपने मंत्रालय को लेकर मीडिया से बातचीत की। जीतन राम मांझी ने कहा कि कोई भी जिम्मेदारी से मैं पीछे नहीं हटता हूं। मुझे एक ऐसा विभाग मिला है जो गरीबों और रोजगार के लिए है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे कहा है कि मैं अपने विजन का विभाग आपको दिया है।