औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के लछियामऊ गांव में दो भाइयों के साथ मारपीट के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
दिबियापुर थाना क्षेत्र के लछियामऊ गांव में दो भाइयों के साथ मामूली बात को लेकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने गांव निवासी युवक संदीप ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।