पीपलदा: खातौली ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच को लेकर मदनपुरा के ग्रामवासी 5वें दिन भी अंबेडकर सर्किल पर धरने पर
Pipalda, Kota | Oct 17, 2024 जिले के खातोली ग्राम पंचायत के खिलाफ अव्यवस्थाओं को लेकर मदनपुरा गांव के लोग आज गुरुवार को आज 12 बजे भी पांचवे दिन धरने पर बैठे। धरने पर बैठे ग्रामीणों की मांग है कि मदनपुरा गांव में पीएम आवास योजना का सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के मदनपुरा ग्रामीणों के नाम लिस्ट में आये थे जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा 2014 से कोर्ट का स्टे बताकर लाभ से वंचित कर दिया गया है।