पीपलदा: खातोली क्षेत्र में खेत में कार्य करते समय थ्रेशर की चपेट में आने से युवक घायल, MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Oct 15, 2024 खातोली क्षेत्र में सोमवार देर रात खेत पर कार्य करने के दौरान थ्रेसर की चपेट में आने से युवक गम्भीर घायल हो गया।जिसको पहले इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर कोटा रेफर किया गया। युवक विनोद पुटरा रामहेत खेत पर थ्रेसर से फसल निकालने के दौरान उसकी चपेट में आने से घायल हो गया।जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है।