पीपलदा: इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 16, 2024 इटावा पुलिस ने थाना इलाके में अवैध बजरी काली रेती का परिवहन करते एक ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण द्वारा बुधवार को सुबह 8 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि अवैध खनन के खिलाफ इटावा पुलिस ने गश्त के दौरान एक बजरी से भरे ट्रेक्टर ट्रोली को रुकवाया ओर चेकिंग की तो उसके पास किसी तरह के दस्तावेज नही मिले।