पीपलदा: इटावा पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईवाली करते एक सटोरिए को किया गिरफ्तार,₹5100 व सट्टा सामग्री की जब्त
Pipalda, Kota | Oct 17, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने अवैध रूप से क़स्बे में सट्टा चलाते एक सटोरियों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गुरुवार शाम को 6 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि इटावा पुलिस जाप्ते ने क़स्बे में अवैध सट्टा चलाते जितेंद्र पुत्र छीतरलाल को गिरफ्तार कर उससे सट्टा सामग्री व 5100 रूपये नगद जप्त किये गए। उसके खिलाफ 13 RPGO में कार्यवाही की गई है।