डुमरांव: डुमरांव अस्पताल में निजी युवती से इलाज कराने का आरोप, सिविल सर्जन ने जांच का दिया निर्देश
Dumraon, Buxar | Apr 18, 2026 डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के इलाज को लेकर गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक निजी युवती द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने और अन्य चिकित्सकीय कार्य करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद सिविल सर्जन ने प्रभारी उपाधीक्षक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।