नौगढ़: मझगावां में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत रैली, बच्चों ने शिक्षा के लिए किया जागरूक
नौगढ़: मझगावां में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत गुरुवार को दोपहर 12 बजे को रैली निकाली गई। श्री चौबे रामनाथ इंटर कॉलेज व कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सुजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। बच्चों ने गांव में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाते हुए नारे लगाए।