नवाबगंज: जैदपुर के विभिन्न स्थानों पर बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसाद
जैदपुर सहित क्षेत्र में बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन 3:30 बजे तक जारी रहा। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ज़ैदपुर कस्बा के बड़ी बाजार और भानमऊ मार्ग स्थित इरम हॉस्पिटल के द्वारा में आयोजित भंडारे में क्षेत्र के भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।