बलरामपुर: खबर का असर: झलबासा में शुरू हुआ बोर खनन, 78 साल बाद मिलेगी स्वच्छ पेयजल सुविधा
बलरामपुर रविवार जिले के साबाग ग्राम पंचायत अंतर्गत झलबासा गांव में पब्लिक एप की खबर का असर देखने को मिला है। गांव में स्वच्छ पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। गौरतलब है कि ग्रामीण अब तक नदी का पानी पीने को मजबूर थे, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। और तत्काल बोरखानन कराया गया