मुरैना नगर: गांधी मैरिज होम में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, 7 मई को आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगा चक्का जाम
गांधी मैरिज होम में कांग्रेस की हुई बैठक में 7 मई 2026 को (मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग) पर प्रदेश के 11 जिलों में एक साथ चक्का जाम आंदोलन करने का ऐलान किया है।राज्यसभा सांसद सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।4 मई 2026 को गांधी मैरिज होम में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह मुख्य अतिथि रहे।