अमानगंज: अमानगंज नगर परिषद ने किया स्वच्छ भारत का गला घोंटा, आखिर कौन है जिम्मेदार?
वही नगर परिषद, जो जनता को स्वच्छता का ज्ञान बांटती है… वही परिषद आज खुद गंदगी, बदहाली और लापरवाही के दलदल में डूबी नजर आ रही है। कार्यालय परिसर में कदम रखते ही कचरे के ढेर, चाय के डिस्पोजल गिलास और नारियल पानी का फैला कचरा स्वागत करता है।