🚨 नैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र 🚨
राजस्थान के पाली निवासी डॉ. टीना राव अपने पति के साथ नैनीताल भ्रमण पर आई थीं। कैंची धाम के दर्शन के बाद उनका मंगलसूत्र कहीं गुम हो गया। सूचना मिलते ही मल्लीताल पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत व कांस्टेबल शाहिद अली के प्रयासों से खोया हुआ मंगलसूत्र सकुशल बरामद कर पर्यटक महिला को सौंप दिया गया।
डॉ. टीना राव ने उत्तराखंड पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि वे नैनीताल और उत्तराखंड से सुखद यादें लेकर लौट रही हैं। 👏
I7 NEWS | सच के साथ, हर खबर के साथ
#NainitalPolice #UttarakhandPolice #MallitalPolice #Nainital #KainchiDham #TouristSafety #DrTinaRao #RajendraSinghRawat #ShahidAli #LostMangalsutra #GoodWork #PoliceAppreciation #Uttarakhand #I7News #I7NewsNainital #नैनीताल_पुलिस #उत्तराखंड_पुलिस #कैंचीधाम #मंगलसूत्र #पर्यटक_सुरक्षा #आई7न्यूज
Haldwani, Nainital | Jun 23, 2026