बांगरमऊ: बांगरमऊ में पत्थरबाजी, नसीमगंज कस्बे में दुकानदार और परिवार पर हुआ हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के नसीमगंज कस्बे में एक दुकानदार के घर पर पत्थर बाजी से हमला होने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हुआ। पीड़ित रियाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 4 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कुछ लोग उनके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उन्हें घेरकर मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।