शाहपुरा: आमली बंगला के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर हुई मौत
मोटरसाइकिल और एक टैंकर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान छोटू पुत्र नोरत भील एवं नारायण पुत्र रामधन भील निवासी कजोड़िया के रूप में हुई है।