जमुई: समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में होली पर्व को लेकर डीएम और एसपी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित
Jamui, Jamui | Mar 11, 2025 मंगलवार 4 बजे के करीब समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में होली एवं रमजान पर्व को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित जिला शांति समिति के सदस्यों ने पर्व को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान डीएम ने शांति समिति के सदस्यों के साथ जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को पर्व के बारे में अवगत करा निर्देश दिया।