बिजनौर: प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर किसानों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर शुरू किया धरना प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | Dec 12, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा पर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को समय करीब 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन के तमाम नेता प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा पर धरना देने बैठ गए हैं। किसानों का कहना है। कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा