बिजनौर: मंडावर के गांव अंगाखेड़ी में गुलदार ने एक कुत्ते को उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Dec 12, 2024 बिजनौर में बृहस्पतिवार को समय करीब सुबह 4:00 बजे आदमखोर गुलदार ने गांव अंगाखेड़ी निवासी संजीव के आंगन में बंधे रोटव्हीलर कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक जारी है। गुलदार द्वारा कुत्ते पर किए गए हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम में पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।