कानपुर: कानपुर यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाएं और कैट की परीक्षा की तारीख टकराई, तारीख संशोधन की मांग
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की परीक्षा के साथ ही कैट की तारीख टकरा रही है। इस पर मंगलवार 12 बजे विवि के छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराई है। छात्रों का कहना है कि, विवि से संबद्ध महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू हो रही हैं। विवि ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल की अनदेखी की है।