रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे साजिद नाम के व्यक्ति को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साजिद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिली है कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी। घटना के बाद से ही साजिद के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।