बिहपुर: बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची घायल
नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित नवटोलिया तीनटंगा दियारा में तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान आशुतोष राज की पुत्री अनन्या कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे ठोकर मार दी। हादसे के बाद परिजनों ने बच्ची को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया,..