कामां: कामां पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने शादी कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपी फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर परिवारों से नकदी लेकर,बाइक-ट्रैक्टर और दहेज का सामान देने के नाम पर करते थे ठगी और फरार हो जाते थे। पुलिस ने शेकुल,जैकम और असरू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दर्जन मामले बताए जा रहे हैं। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।