गोरखपुर: कोटेदारों ने जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन, समय पर कमीशन नहीं मिलने पर चक्का जाम की दी चेतावनी
अपनी मांगों को लेकर कोटेदारों ने सम्भागीय लेखाधिकारी खाद्य गोरखपुर कार्यालय पर पहुचकर प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि उचित दर विक्रेताओ के माह फरवरी 2026 के लांभाश भुगतान हेतु एडवाइस प्राप्त न होने के सम्बन्ध में सम्बंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है।लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।अगर हमारा लाभांश नहीं दिया जाता है तो हम चक्का जाम करेंगे