बरेली: भोजीपुरा के युवक ने मकान खसाने, पत्नी दो बच्चों को गायब करने को लेकर एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के युवक ने गुरुवार को मकान खसाने, पत्नी और बच्चों को गायब करने पर दबंगों के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है। नन्हे ने बताया कि दबंगों ने पहले किसी बात पर उनका मकान खासा दिया। दबंग मोर पाल, छत्तर पाल, जयपाल, अमर सिंह दुकानदार और लेखपाल ने यह काम किया है।