बरेली: डीएम ने परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
डीएम ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की गुरुवार से शुरू हुई दसवीं व बारहवीं कक्षाओं की परीक्षा के केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने सम्बंधितो को परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा केन्द्र में बनाये गए कन्ट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरे को देखा।