बरेली: सांसद संतोष गंगवार ने महादेव पुल का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
निर्माणाधीन महादेव पुल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष गंगवार ने आज गुरुवार को निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने पुल का घूम कर जायजा लिया। साथ ही पुल के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। बता दें महादेव पुल पर अब थोड़ा ही काम बाकी रह गया है।