बरेली: ट्रेन की चपेट में आकर बिहार के युवक की मौत, कागजात से परिवारजनों को दी सूचना
ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के युवक की बरेली जंक्शन पर गुरुवार को हुई मौत। मृतक कमलेश्वर दयाल तिवारी के रिश्तेदार ने बताया कि वह बिहार से गुजरात काम करने के लिए जा रहे थे। तभी बरेली जंक्शन के पास तीन नंबर प्लेटफार्म पर भोजन करने के लिए उतरे। इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी सुबह ही मौत हो गई।