गढ़मुक्तेश्वर: बहादुरगढ़ पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बिना अनुमति आम के हरे वृक्ष काट रहे 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस एवं वन विभाग द्वारा जनपद में बिना अनुमति के हरे वृक्षों की कटान की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बिना अनुमति आम के हरे वृक्ष काटते समय तीन अभियुक्तों को गांव चांदनैर के जंगल से गिरफ्तार किया गया है।