गढ़मुक्तेश्वर: मोहल्ला सेंगेवाला में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की चाचा के लड़के ने धारदार हथियार से की निर्मम हत्या, आरोपी मौके से फरार
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला सेंगेवाला में मंगलवार को दिनदहाड़े करीब 40 वर्षीय व्यक्ति इंदु की उसके चाचा के लड़के मुकेश ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है और आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया पुलिस ने बताया दोनों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।