गढ़मुक्तेश्वर: गांव अकबरपुर बुकलाना से पुलिस ने चोरी के मामले में फ़रार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली पुलिस ने गांव अकबरपुर बुकलाना से चोरी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र मूले उर्फ मूलचंद को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सिंभावली में वर्ष 2023 में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था और तभी से फरार चल रहा था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।