गढ़मुक्तेश्वर: थाना सिंभावली क्षेत्र अंतर्गत रेल का डिब्बा बने दुपहिया का यातायात पुलिस ने 9500 का किया चालान।
हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत एक दुपहिया वाहन रेल का डिब्बा बनकर सड़क पर ट्रैफिक रूल की धज्जियां उड़ाता हुआ घूम रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जनपद हापुड़ में एक बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी बैठकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए 9500 का चालान किया गया है।