सिराथू: त्रिलोकपुर के पास एक कार की दूसरी कार से भिड़ंत, बारह लोग हुए घायल
महाकुंभ प्रयागराज से वापस लौटे श्रद्धालुओं की एक कार से दूसरी कर पीछे से आकर भिड़ गई।हादसे में दोनों कार में सवार 12 लोग घायल हो गए हैं।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू इलाज के लिए भेजा है।आठ लोगो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।सैनी थाना इलाके के त्रिलोकपुर के पास शनिवार को हादसा हुआ है।