सांगानेर: जयपुर में बढ़ती गर्मी के बीच नींबू ₹300 किलो उधार देने से मना करने पर सब्जी विक्रेता को पीटा गया
राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच बड़े नींबू के भाव₹300 किलो तक पहुंच चुके हैं। वही जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में सब्जी विक्रेता ने नींबू उधार देने से मना किया तो बदमाशों के द्वारा लाठी डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वही मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।