हरदोई: रामापुर छैया निवासी रजनीश का मझिगवां निवासी नत्थू के खेत में पेड़ पर फांसी से लटका मिला शव
Hardoi, Hardoi | May 18, 2024 लोनार थाने के रामापुर छैया निवासी रामकिशन के पुत्र रजनीश का शव मझिगवां निवासी नत्थू के खेत में पेड़ पर फांसी से लटका मिला। मृतक के पिता रामकिशन ने कहा कि उसके बेटे ने आत्महत्या की है।युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पिता ने पुलिस को लिखित तौर पर बताया कि उसका किसी पर कोई आरोप नहीं है।वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता है।