हरदोई: शाहदतनागर गांव के निकट खेत जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 18, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र के शाहदतनागर गांव निवासी मदन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र कमल बाइक से खेत जा रहा था।कि तभी गांव के ही निकट एक तेज रफ्तार कार ने उसको पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार कमल गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा कमल को सीएचसी पिहानी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे हरदोई के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।