हरदोई: बेनीगंज के महादेव पुरवा में वन दरोगा पर हुआ जानलेवा हमला, अवैध कोयला भट्ठियों के संचालक ने किया हमला
Hardoi, Hardoi | May 18, 2024 शुक्रवार देर शाम बेनीगंज क्षेत्र के वन दरोगा सचिन कुमार को गश्त के दौरान जानकारी मिली कि महादेव पुरवा में कुछ लोग अवैध रूप से कोयला बनाने के लिए भट्टियां लगाए हुए हैं। सूचना पर वन दरोगा सचिन सिंह वहां पहुंची तो भट्टी संचालक लव कुश कुमार ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।वन दरोगा ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और फिर बेनीगंज कोतवाली में दी तहरीर दी।