हरदोई: अपर जिला जज ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बैरक में बंदियों से समस्याओं के बारे में ली जानकारी
Hardoi, Hardoi | May 18, 2024 शनिवार सुबह अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया।