हरदोई: वैटगंज की महिला व उसके बेटे व बेटी को दो लोगों ने लोहे की पाइप से पीटा, अस्पताल में चल रहा इलाज
Hardoi, Hardoi | May 18, 2024 हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के वैटगंज की नूरबानो उनके बेटे शहनवाज और उनकी पुत्री निदा को मोहल्ले के ही जुबैद व शाहरुख ने पीट दिया।निदा ने बताया की उसके भाई के साथ उसकी लड़ाई हो रही थी तभी जुबैद व शाहरुख आये और विवाद करने लगे।मना करने पर लोहे की पाइप से मारपीट करने लगे।मारपीट में नूरबानो और उनके बेटे शहनवाज और बेटी निदा को चोटें आई हैं।