रामगंजमण्डी: सोशल मीडिया पर नकली हथियार का प्रदर्शन कर लोगों में भय फैलाने वाला युवक मोड़क से गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर नकली हथियार का प्रदर्शन कर लोगों में भय का माहौल पैदा करने के मामले में मोड़क थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।