हरदा: हरदा के कृषि विभाग कार्यालय में मूंग खरीदी की मात्रा बढ़ने पर उमड़े किसान, पुराने स्लॉट व भुगतान को लेकर बढ़ी चिंता
Harda, Harda | Jul 31, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की प्रति एकड़ सीमा 1 क्विंटल 20 किलो से बढ़ाकर 3 क्विंटल किए जाने के बाद शुक्रवार सुबह से ही हरदा के कृषि विभाग कार्यालय में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में किसान नई व्यवस्था और पहले बेची गई मूंग के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे।