बाड़मेर शहर में 12 फीट चौड़ी संकरी गली में बिजली विभाग द्वारा डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीपी) लगाने के विरोध में स्थानीय लोगों का जनाक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़कों पर उतर आए और विभागीय निर्णय का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इतनी संकरी गली में डीपी लगाने से न केवल आवागमन बाधित होगा, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना उचित सहमति के यह फैसला लिया गया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से मांग की कि डीपी को किसी सुरक्षित और खुले स्थान पर स्थापित किया जाए। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया, हालांकि स्थिति को नियंत्रण में बताया गया है।
#Udaipur #rajasthan #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।
Rajasthan, India | Jun 20, 2026