बरेली पुलिस ने 458 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 85 लाख की संपत्ति वापस
बरेली। बरेली पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अगस्त माह में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से 458 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपये है।
4 सितंबर को लौटाए गए मोबाइल
रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित रविंद्रालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। नागरिकों ने बरेली पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार जताया।
सर्विलांस और साइबर टीम की अहम भूमिका
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों, साइबर टीम और जनपदीय सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की। टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल समेत अन्य तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल कर गुम मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया।
20 महीनों में 6,638 मोबाइल बरामद
बरेली पुलिस के अनुसार जनवरी 2025 से अगस्त 2026 तक कुल 6,638 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत करीब 13.10 करोड़ रुपये है।
बहेड़ी से सबसे अधिक 58 मोबाइल बरामद
अगस्त में थाना वार बरामदगी में बहेड़ी 58 मोबाइल के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद सुभाषनगर और इज्जतनगर से 32-32, कोतवाली से 25, बारादरी और आंवला से 24-24 मोबाइल बरामद किए गए।
थाना
मोबाइल
बहेड़ी
58
सुभाषनगर
32
इज्जतनगर
32
कोतवाली
25
बारादरी
24
आंवला
24
भमौरा
23
फरीदपुर
22
भुता
22
मीरगंज
20
कैंट
18
सीबीगंज
17
बिथरी चैनपुर
15
नवाबगंज
15
हाफिजगंज
15
शेरगढ़
11
किला
10
फतेहगंज पश्चिमी
8
देवरनियां
8
साइबर सेल
8
प्रेमनगर
7
अलीगंज
7
फतेहगंज पूर्वी
7
शीशगढ़
7
क्योलड़िया
7
भोजीपुरा
6
शाही
5
सिरौली
4
विशारतगंज
1
कुल
458
मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत
बरेली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराएं। CEIR भारत सरकार के दूरसंचार विभाग का आधिकारिक पोर्टल है, जिसके जरिए खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने और उसकी पहचान/ट्रैकिंग में मदद मिलती है।
Bareilly news Live