बटियागढ़: बटियागढ़ में नीम वाले बाबा की संदली चादर अकीदत के साथ निकाली गई, नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत
बटियागढ़ में हजरत सैय्यद नीम वाले बाबा की संदली चादर बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ निकाली गई चादर जुलूस का शुभारंभ जामा मस्जिद घनश्यामपुरा बटियागढ़ से हुआ, जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने फातिहा एवं दुआ के साथ चादर को रवाना कियाचादर जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों नया बाजार, बस स्टैंड, गेस्ट हाउस होते हुए घनश्यामपुरा स्थित दरगाह परिसर पहुंचा