सीतापुर: बिनोरा चौराहे के पास स्कूल से घर जा रहे बच्चे को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के बिनौरा चौराहे के पास स्कूल से घर जा रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल बच्चे को उपचार के लिए खैराबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते बच्चे को बेहतर उपचार हेतु सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया उपचार जारी है।