सीतापुर: मिर्जापुर स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में हुई जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर हो जाने से हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मृतक के सबको पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर से भेज कर पोस्टमार्टम भी कराया है।