खोदावंदपुर: खोदावनपुर थाना क्षेत्र में मायके में छिपी युवती को जान का खतरा
अपने सौतेले चाचा के डर से एक युवती के अपने ही मायके में दूसरे के घर में छिपकर रहने को विवश है। इस युवती को अपने ही सौतेले चाचा से जान का खतरा है। पीड़िता ने डीएम एवं एसपी को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की बेटी उक्त पीड़िता ने बताया है कि उसके पिता उसके दादा की पहली पत्नी के संतान थे। जब उसकी दादी की मृत्यु हो गई तो