स्याना: नगर के मोहल्ला कोट निवासी व्यापारी ने पड़ोसी दुकानदार पर मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Apr 29, 2026
नगर के मोहल्ला कोट निवासी व्यापारी ने पड़ोसी दुकानदार पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को मोहल्ला कोट निवासी आशीष ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी दुकानदार ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं पुलिस सूचना के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।